Vinit Abha Upadhyay Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले दौर के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिसके बाद अब नेता और उनके समर्थक धुआंधार प्रचार में लग गये हैं. इस बीच कार्यकर्ता अपने नेताओं से खर्चा-पानी का इंतजाम लेने में भी पीछे नहीं हैं. कोई नामांकन में शामिल होने वाली गाड़ियों के खर्चे के एवज में पैसे मांग रहा है तो कोई रैली में आयी भीड़ को खिलाने-पिलाने के नाम पर. लेकिन कमोबेश खर्चा-पानी वाली स्कीम हर जगह दिखाई दे रही है. खर्चा पानी के नाम पर लगातार न्यूज को हटिया के एक प्रत्याशी के समर्थन में बने व्हाट्सप ग्रुप की बातचीत के अंश मिले हैं, जिसमें प्रत्याशी के समर्थक और कार्यकर्ता मदद के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं.
चुनाव से पहले खर्चा-पानी की स्कीम, हटिया उम्मीदवार के Whatsapp Group में कार्यकर्ता ने लिखा, 2000 चाहिए...
Last Updated: Oct 26, 2024 12:00 AM (IST)