Rajnish Prasad Ranchi : झारखंड के विश्वविद्यालयों में 2023 से स्नातक और स्नातकोत्तर का नामांकन कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (सीयूईटी) के द्वारा होना है. इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. पहले जहां नामांकन फॉर्म के लिए 50 रुपये से लेकर अधिकतम 600 रुपये लगते थे. अब इसके लिए 750 रुपये से लेकर 1750 रुपये चुकाने होंगे. सीयूईटी में फॉम भरने के लिए विद्यार्थियों को पहले की तुलना में 4 से 7 गुना तक ज्यादा फीस देनी पड़ रही है.
मार्च को राजभवन घेराव में भाग लेंगे लातेहार के कांग्रेसी: मुनेश्वर उरांव [wpse_comments_template]
सीयूटी में फॉर्म भरने के लिए तय की गयी है इतनी फीस
जानकारी के अनुसार, सीयूटी में फॉर्म भरने के लिए सामान्य कोटे के विद्यार्थियों को तीन विषय के लिए 750 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 700 रुपये और एसटी व एससी के लिए 650 रुपए निर्धारित किए गए हैं. वहीं 7 विषयों के लिए सामान्य कोटे के विद्यार्थियों को 1500 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 1400 रुपये और एससी व एसटी को 1300 रुपए जमा करने होंगे. वहीं 10 विषयों के लिए सामान्य कोटे कोटे को 1750 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 1650 रुपये और एससी व एसटी को 1550 रुपए देने होंगे. वहीं भारत के बाहर परीक्षा केंद्रों में 3 विषयों के लिए 375 रुपये, 7 विषयों के लिए 7500 रुपये और 10 विषय के लिए 11000 रुपए लगेंगे.अब तक लगते थे 50 से 600 रुपये तक फीस
मालूम हो कि पहले झारखंड के विश्वविद्यालयों में नामांकन चांसलर पोर्टल से होते थे. उस समय रांची विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म के तौर पर सामान्य को 500 रुपए और एससी /एसटी को 400 रुपए लगते थे. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म के लिए 100 रुपए लगते थे. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म की फीस के तौर पर 400, 500 और 600 रुपए लगते थे. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में नामांकन फीस के तौर पर 50 रुपए लगते थे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म के लिए 100 रुपए लगते थे. बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म के लिए 300 रुपए लगते थे, जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय में नामांकन फॉर्म के लिए 100 रुपए लगते थे. इसे भी पढ़ें – 13">https://lagatar.in/congressmen-of-latehar-will-participate-in-raj-bhavan-siege-on-march-13-muneshwar-oraon/">13मार्च को राजभवन घेराव में भाग लेंगे लातेहार के कांग्रेसी: मुनेश्वर उरांव [wpse_comments_template]
Leave a Comment