Search

 
 
 

सरला बिरला विश्वविद्यालय में लॉ एंड पब्लिक पॉलिसी पर एक्सपर्ट टॉक

 
Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में लॉ एंड पब्लिक पॉलिसी टॉपिक पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया. जिसमें एमआईटी -पुणे के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स के डीन और पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार ने बड़े ही रोचक, आकर्षक एवं प्रेरक उद्बोधन देकर न केवल छात्रों का अपितु विभाग के प्राध्यापकों का भी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए ज्ञानवर्धन किया. उन्होंने लॉ एवं पॉलिसी के विभिन्न पहलुओं यथा - ला एवं पॉलिसी के अर्थ, महत्त्व, उपयोगिता एवं संबंधों की विस्तृत चर्चा की.

छात्र-छात्राएं अवश्य ही लाभान्वित होंगे- कुलपति

व्याख्यान के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कहा कि विगत सप्ताह सरला बिरला विश्वविद्यालय एवं एमआईटी - पुणे के बीच हुए आपसी समझौते ज्ञापन के तहत यह पहला व्याख्यान आयोजित किया गया. उक्त व्याख्यान से विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं अवश्य ही लाभान्वित होंगे. इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह,फैकल्टी ऑफ लॉ के इंचार्ज डॉ आरके सिंह, डॉ पूजा प्रेरणा सहित विभाग के सभी प्राध्यापक एवं पदाधिकारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – ‘रेल">https://lagatar.in/meeting-of-kudmi-community-in-piparwar/">‘रेल

टेका डहर छेका’ को लेकर कुर्मी/कुड़मी समाज की पिपरवार में बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही