Search

 
 
 

मजदूरों पर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः सुखदेव भगत

 
Lohardaga: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा का प्रतिनिधिमंडल सांसद सुखदेव भगत से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.  प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब से लोहरदगा नगर परिषद में एनजीओ एसएमडब्ल्यूएम को कॉन्ट्रैक्ट पर सफाई करने की जिम्मेदारी मिली है. तब से मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है. विगत तीन महीने से मजदूरों को वेतन नहीं मिला है. झारखंड सरकार श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग रांची के अधिसूचना तथा अन्य सरकारी परिपत्रों के आलोक में  श्रेणीवार न्यूनतम मजदूरी एरियर के साथ भुगतान किया जाए. रिक्त पदों पर स्थायी कर्मचारी बहाल किया जाए तथा राज्य सरकार को भेजे गए 18 कर्मियों को नियमित किया जाए. आगामी 25 से 30 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए तथा बोनस दिया जाए. मृतक कर्मचारियों की आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर सफाई कर्मियों को प्रभावित तिथि से नियमित बहाली की जाए सहित अनेक मांगों को सांसद सुखदेव भगत के पास रखकर उसका निदान करने की प्रतिनिधिमंडल ने मांग की.

सांसद सुखदेव भगत ने मजदूरों की बातों को गंभीरता से सुना

सांसद सुखदेव भगत ने मजदूरों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कॉन्टैक्टर को हर हाल में समय से मजदूरों का भुगतान करना होगा. यहां पर 3 महीना से मजदूरों को वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूरों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों के पर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वह नगर परिषद के कार्यपालक को बुलवाकर सारी वस्तुस्थिति से अवगत होकर मजदूरों के समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे. साथ ही साथ ठेकेदार एग्रीमेंट के आधार पर काम कर रहा है या नहीं उसका भी जांच किया जाएगा. मौके पर राज्य अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, फूलदेव कुजूर, रामजीत उरांव, राम लखन महतो, प्रदीप उरांव, सुरेंद्र उरांव, शनिचरवा ठकरू, सुनीता उरांव, अनीता उरांव और सरिता उरांव सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही