Search

 
 
 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे, जांच के आदेश

 
Bhopal : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है.  100 से ज्यादा लोग झुलस गये हैं.  सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुला कर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी लेते हुँ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. घटना के बाद 14 चिकित्सकों की टीम हरदा भेजी गयी है.  साथ ही गृह सचिव को घटना की जांच के निर्देश दिये गये हैं">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया  

पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया है और मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है, साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिये जाने की बात कही.  घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे.

बचाव राहत कार्य के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंची  

जानकारी के अनुसार हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. बताया जाता है कि कई लोग अंदर फंसे हुए हैं. बचाव राहत कार्य के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गयी है. विस्फोट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं हैं. अफरा तफरी मच गयी.पास के नर्मदापुरम और बैतूल जिले से SDRF के जवान भेजे गये हैं.

नर्मदापुरम से तीन एम्बुलेंस और छह फायर ब्रिगेड भेजी गयी

खबरों के अनुसार नर्मदापुरम से तीन एम्बुलेंस और छह फायर ब्रिगेड भेजी गयी है. SDRF के 19 जवानों के साथ फायर एक्सीम्यूसर, फायर एंट्री शूट, सर्च लाइट, स्ट्रेटर, हेलमेट, ब्रीथिंग अप्रेटस सेट आदि भेजे गये हैं, वहीं बैतूल जिसे से भी हरदा के लिए SDRF के जवान भेजे गये हैं. जानकारी के अनुसार आग की लपटों पर काबू पाने में देर हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसकी वजह से आग लगातार भड़क रही है.

इंदौर  जिला प्रशासन ने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियों को रवाना किया

राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए इंदौर के जिला प्रशासन ने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया है. जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया,  हमने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियां हरदा के लिए रवाना की हैं.  उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल लोगों को भर्ती करने के लिए इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 70 बिस्तर आरक्षित किये गये हैं और चिकित्सा अमला इनके इलाज के लिए तैयार है. इंदौर से हरदा करीब 150 किलोमीटर दूर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही