Search

 
 
 

केरलम की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने शोक जताया

खबरों के अनुसार खेतों के बीच बने शेड में पटाखे बनाये जा रहे थे. घटना के समय वहां लगभग 40 लोग मौजूद थे.  बताया गया  है कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन वहां रुक-रुक कर धमाके होते रहे.इस कारण बचाव राहत कार्य में परेशानी आय़ी
 

Thrissur : केरलम के त्रिशूर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत होने की खबर है.  कई अन्य लोग झुलस गये है. घटना मंगलवार दोपहर 3.30 बजे की है.

 

 

 

झुलस गये लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राहुल गांधी, कॉंग्रेस पार्टी,  केरलम के सीएम पी विजयन सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है.

 

 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि घटनास्थल से 10 शव  बरामद किये गये हैं.  तीन अन्य लोगों के शरीर के हिस्से मिले है 15  की हालत गंभीर है. 17 लोगों मामूली रूप से झुलसे हैं.

 

जानकारी के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी. आसपास के लोगों ने पहले इसे भूकंप समझ लिया था. विस्फोट की घटना के बाद पूरे इलाके में आग और धुएं का गुबार फैल गया.   

 

खबरों के अनुसार खेतों के बीच बने शेड में पटाखे बनाये जा रहे थे. घटना के समय वहां लगभग 40 लोग मौजूद थे.  बताया गया  है कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन वहां रुक-रुक कर धमाके होते रहे.इस कारण बचाव राहत कार्य में परेशानी आय़ी

 

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है.  उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का की  घोषणा की है. खबर है कि राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन को 50 लाख रुपये दिये हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही