Search

 
 
 

पाकुड़ से मलेशिया के लिए कच्चू का निर्यात, 14 मिट्रिक टन लदा ट्रक हुआ रवाना

 

किसान क्षमतावर्धन कार्यक्रम में डीसी ने वाहन को रवाना किया

Pakur : पाकुड़ जिला समाहरणालय में गुरुवार को जिले के किसानों का क्षमतावर्धन सह कच्चू निर्यात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन, केंद्रीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण व जेएसएलपीएस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महेशपुर प्रखंड के पलसा से उत्पादित 14 मिट्रिक टन कच्चू का निर्यात मलेशिया के लिए किया गया. मुख्य अतिथि अपेडा के अध्यक्ष अभिषेक देव (वर्चुअल मोड में) व पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर मलेशिया के लिए रवाना किया. डीसी ने किसानों को निर्यात तकनीक व फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. साथ ही अपेडा के अधिकारियों को किसानों से समन्वय बनाकर कच्चू का निर्यात जारी रखने का निर्देश दिया. अपेडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सीताकांता मंडल ने कार्यक्रम का उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बातया. कार्यक्रम में चास हाट से जुड़े 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया. मौके उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी,डीएलएम-जेएसएलपीएस, अपेडा से जुड़े एक्सपोर्टर श्री गोपाल साहा आदि भी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mukhiya-will-hold-pen-down-strike-on-march-1-against-gunnery-bdo/">धनबाद

: तोपचांची बीडीओ के खिलाफ मुखिया एक मार्च को करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही