Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की शुरुआत, डोर टू डोर पार्सल भेजने की सुविधा

 
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस कार्गो सर्विस शुरू की गयी है. केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना के तहत भारतीय रेलवे एवं भारतीय डाक विभाग ने मिलकर ज्वाइंट पार्सल प्रॉडक्ट (JPP) योजना शुरू की है. एक्सप्रेस कार्गो सर्विस के तहत डाक विभाग द्वारा व्यवसायी एवं आमजन के घर, दुकान या बताए गए पते से पार्सल एकत्र कर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा. इसके पश्चात रेलवे द्वारा ट्रेन के माध्यम से इसे गंतव्य स्टेशन या शहर तक ले जाया जाएगा. जहां से फिर डाक विभाग द्वारा पार्सल को उसके बुक किए गए पते पर डिलीवर किया जाएगा. इससे  व्यवसायी एवं आमजनों को डोर टू डोर पार्सल भेजने की सुविधा प्राप्त होगी.

इन ट्रेनों में की गयी शुरुआत 

वर्तमान में रांची से पटना के लिए ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्स्प्रेस तथा रांची से दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 12817 हटिया -आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की सुविधा उपलब्ध है. एक्सप्रेस कार्गो सर्विस के तहत व्यवसायी एवं आमजन डाक विभाग से संपर्क कर विभिन्न गंतव्य के लिए पार्सल की बुकिंग कर सकते हैं अथवा पार्सल की बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं. इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/after-two-years-board-examination-in-the-examination-hall-students-will-have-to-practice-solving-sample-papers-manohar-lal/">दो

साल बाद एग्जामिनेशन हॉल में बोर्ड की परीक्षा, विद्यार्थियों को सैंपल पेपर सॉल्व करने की करनी होगी प्रैक्टिस : मनोहर लाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही