Search

तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर जताया आभार

Bokaro:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है.

भारत की राजनीति में यह क्षण ऐतिहासिक

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार लोकतंत्र की जीत है. सबका साथ ,सबका विकास की जीत है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरे मंत्रीमंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि भारत की राजनीतिक में यह क्षण ऐतिहासिक है.इसलिए यह सरकार अपने ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों से विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत का संकल्प पूरा करेगी. सीमा सिंह ने कहा कि रांची सांसद संजय सेठ और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्रिमंडल में स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया.

विकास विरोधियों को करारा जवाब

बोकारो जिला भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार 3.0 गांव ,गरीब, किसान,महिला ,युवा को समर्पित रहेगी. राय ने कहा कि जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार पर भरोसा करके विकास विरोधी दलों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी.

मोदी देश के पहले गैर वंशवाद प्रधानमंत्री

धनबाद लोकसभा चुनाव के बोकारो विधानसभा सह संयोजक बीरभद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी की विकास कार्यों को अग्रसारित करने के लिए आम जनता ने लगातार तीसरी बार मैंडेट दी है. मोदी देश के पहले गैर वंशवाद प्रधानमंत्री बने जिन्होंने लगातार बतौर प्रधानमंत्री की तीसरी बार शपथ ली. मोदी 3.0 में भारत विकास की नए आयामों व ऊंचाइयों को छूएगा .
गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-campaign-launched-against-illegal-sand-lifting-one-tractor-and-four-forks-seized/">गिरिडीह

: अवैध बालू उठाव के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक ट्रैक्टर और चार डाले जब्त किए गए
इसे भी पढ़ें-
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//