Search

 
 
 

एक्सप्रेस-वे निर्माण से बदल जाएगी बोकारो के चार प्रखंडों की तस्वीर

 

राष्ट्रीय राजमार्ग से 2024 में जुड़ जाएगा कसमार, पेटरवार, गोमिया व जरीडीह

जिले में कई अन्य सड़कों का तेजी से हो रहा है निर्माण

Shekhar Sardendu / Bokaro : वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बोकारो जिले के कसमार, पेटरवार, गोमिया व जरीडीह प्रखंडों की तस्वीर संवर जाएगी. इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जिले के चार प्रखंड अब कोलकाता व वाराणसी से सीधे जुड़ जाएंगे. इसके अलावा भारतमाला फेज-वन व फेज-टू दोनों सड़कें बोकारो के इन ग्रामीण क्षेत्र से होकर ही गुजरेगी. इन प्रमुख सड़कों के निर्माण से प्रमुख शहरों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी साथ ही व्यापार व रोजगार का रास्ता भी खुल जाएगा.

भारतमाला फेज-वन का मिलेगा लाभ

मालूम हो कि भारतमाला फेज वन के तहत बनने वाली वाराणसी से कोलकाता एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी. नेशनल हाइ-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया इसका निर्माण करेगा. इसमें बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के होन्हे, तिरला, बारीडारी, हरदगढ़ा, महुआटांड़, छोटकीपुनु, पेटरवार प्रखंड के कोह, मूंगासरला, लेपो, चरगी, बुंडू, अरारी, एटके, कसमार प्रखंड के करकट्टाखुर्द, करकट्टाकला, बरईकला, बरईखुर्द, मधुकरपुर, कुरको, रांगामाटी, बगियारी, जामकुदर, नावाडीह, जरीडीह प्रखंड के गोपालपुर, सुंदरो, बेलडीह, हरदी हरीडीह, अराजू, कमलापुर होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करेगी.

गोला से ओरमांझी सड़क बन रही फोरलेन

भारतमाला फेज-टू के तहत बननेवाली ओरमांझी से बाँधडीह वाया गोला फोरलेन सड़क निर्माण कार्य जोरों पर है. बाँधडीह से आगे यह सड़क चास, बोकारो होते धनबाद जिले के राजगंज में जीटी रोड से जुड़ गई है. यह सड़क बोकारो जिले के जरीडीह, कसमार व पेटरवार होते हुए रामगढ़ जिले के गोला, सिकीदिरी घाटी होते हुए ओरमांझी तक फोरलेन बन जाएगी. इससे इस क्षेत्र में आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी साथ ही आवागमन भी सुगम हो जाएगा. इसके भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसका निर्माण तेजी से चल रहा है. इस सड़क के बन जाने से सिकीदीरी घाटी में होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

कसमार-बरलंगा सड़क निर्माण से बढ़ेगी सहूलियत

जिले के कसमार से बरलंगा तक सड़क निर्माण कार्य भी पिछले 10 महीने से तेजी से चल रहा है. इस सड़क की लंबाई लगभग 28 किमी होगी, जो कसमार शिवाजी चौक से बगदा, सिंहपुर, मुरहुलसुदी, चौड़ा होते हुए गोला प्रखंड के नेमरा के रास्ते बरलंगा में टाटा की ओर जानेवाली सड़क से लिंक हो जाएगी. इस सड़क के बन जाने से अब जैनामोड़, बहादुरपुर, कसमार, पेटरवार आदि क्षेत्र के लोगों को टाटा जाने में सहूलियत होगी. यह सड़क 2024 में बनकर तैयार हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/bermo-mother-was-in-shock-after-daughters-death-dead-body-found-on-railway-track/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : बेटी के निधन के बाद मां थी सदमे में, रेलवे पटरी पर मिला शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही