Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएमएम रामगढ़ और लातेहार जिला की विस्तारित बैठक संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कैंप कार्यालय में रामगढ़ एवं लातेहार जिला समिति की विस्तारित बैठक (जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित) पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक का प्रारंभ स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनके द्वारा झारखंड के लिए किए गए संघर्षों को याद कर किया गया. बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ क्रमशः रामगढ़ एवं लातेहार जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई. साथ ही जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया. साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लायी गयी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

रविवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिला समिति की बैठक

24 सितंबर को दिन के 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक (जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव सहित) आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/tamanna-verma-won-gold-in-the-state-level-archery-competition-said-many-news-from-ramgarh-including-the-goal-of-winning-gold-in-the-olympics/">राज्य

स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा ने जीता गोल्ड, कहा- ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य समेत रामगढ़ की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही