Ranchi : झारखंड के कोयलांचल में कारोबारियों से विदेशों से रंगदारी मांगी जा रही है. यह रंगदारी कोई और नहीं बल्कि विदेश में बैठे अमन साहू गिरोह के गुर्गे मांग रहे हैं. पलामू जेल में बंद अमन साहू के मुकदमों की जांच झारखंड पुलिस, एटीएस, एनआईए कर रही है. अमन साहू तो जेल में काफी समय से बंद है. पर उसके गैंग का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. अमन साहू के गैंग के गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए झारखंड पुलिस ने एक खास रणनीति के तहत पिछले दो वर्षो में उसको कई जेलों में ट्रांसफर किया. लेकिन गैंग के गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है. गैंग के अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.
झारखंड के कोयलांचल में कारोबारियों से विदेशों से मांगी जा रही है रंगदारी
Last Updated: May 11, 2024 12:00 AM (IST)