Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी डेवलपर्स से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की भी धमकी

Ranchi :  तेजस्वी डेवलपर्स के निदेशक (डायरेक्टर) मुन्ना कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है. इसको लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 30 मई की शाम सात बजकर 16 मिनट पर इस्टर्न मॉल के 7वें तल्ले पर स्थित मुन्ना कुमार के ऑफिस में पांच लोग आये और कहा कि अगर तेजस्वी रेसिडेंसी को विकसित करना है तो एक करोड़ की रंगदारी देनी होगी. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/ed-raids-in-dhanbad-and-hazaribagh-case-related-to-illegal-sand-mining/">धनबाद

और हजारीबाग में ईडी की छापेमारी, अवैध बालू खनन से जुड़ा है मामला)

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी

पांचों लोगों ने मुन्ना कुमार को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.  उन्होंने कहा कि पैसा नहीं दिये तो सीसीटीवी एरिया से बाहर आते ही तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी. उन लोगो ने यह भी कहा कि उन्हें जेल प्रशासन और पुलिस का भय नहीं है. हत्या के आरोप में वे लोग काफी लंबे समय तक जेल में रहकर बाहर आये हैं. दर्ज प्राथमिकी में मुन्ना कुमार ने यह भी लिखा है कि उन्हें धमकी दी गयी है कि तीन-चार लोगों की हत्या होनी तय है. इस घटना के बाद वे काफी भयभीत है. उन्होंने पुलिस को घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. पुलिस इस मामले में भादवि की धारा 451, 387 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-rail-accident-trains-started-operating-after-51-hours/">ओडिशा

रेल हादसा : 51 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू, रेल मंत्री भावुक होकर बोले, दायित्व अभी पूरा नहीं हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही