घटना बार में लगे CCTV में कैद Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के एक्स्ट्रीम बार के डीजे बॉय की हत्या की पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रविवार रात 10 बजकर 30 मिनट में बार में गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद बार मालिक और बार स्टाफ ने गुंडागर्दी दिखायी थी. सभी ने मिलकर अभिषेक सिंह और उसके साथ आये अन्य लोगों की जमकर पिटाई की थी. बार के कर्मियों ने अभिषेक और उसके साथियों को बार के अंदर तो मारा ही, बाहर निकालने के बाद भी उसकी जमकर पिटायी की.
एक्सट्रीम बार डीजे बॉय हत्याकांड : घटना से पहले बाउंसर ने अभिषेक और उसके साथियों को जमकर पीटा था, प्रतिशोध में मारी गोली
Last Updated: May 28, 2024 12:00 AM (IST)