Search

 
 
 

एक्सट्रीम बार डीजे बॉय हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पूरी वारदात CCTV में कैद

 
Ranchi :  चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्स्ट्रीम बार के डीजे बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरी वारदात बार के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है.  सीसीटीवी के अनुसार, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुसे और बार के डीजे संदीप उर्फ ​​सैंडी को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गये. इसके बाद आनन फानन में घायल संदीप को रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानें क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार रात चार-पांच युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी झड़प भी हो गयी. हालांकि किसी तरह मामला शांत हो गया. लेकिन कुछ देर बाद पांचों युवक फिर से बार में आये. उस समय बार बंद हो चुका था. डीजे संदीप और बार के अन्य कर्मचारी घर जा रहे थे. तभी एक युवक ने अपनी रायफल निकाली और संदीप की छाती में सटाकर गोली मार दी. इसके बाद युवकों ने बार के अंदर भी घुसकर कई राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गये.

एसएसपी ने लिया जायजा

फायरिंग की घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने गोलीबारी और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके.

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद 

गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हाफ पैंट पहना एक शख्स अपना चेहरा ढंककर बार की सीढ़ियों के पास पहुंचता है, जहां डीजे संदीप पहले से ही घर जाने के लिए खड़ा है. हाथ में रायफल और मुंह पर कपड़ा बांधकर युवक वहां पहुंचता है और संदीप के सीने में गोली मार देता है. गोली लगने के बाद संदीप लिफ्ट के पास गिर जाता है. वहीं गोली मारने वाला शख्स बाहर आता है और बाहर से बार पर कई राउंड फायरिंग करता है. इसके बाद अपनी सफेद रंग की कार में बैठकर वहां से भाग जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/53a65201-1846-4d8b-b5a3-cd7ca85e3c55.jpeg"

alt="" width="1240" height="1545" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही