Search

 
 
 

झारखंड में प्रचंड गर्मी, छुट्टी की अवधि बढ़ाये सरकार : पासवा

 
  • सीएम को पत्र भेजकर की मांग, 11 जून को बुलायी बैठक
Ranchi : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दूबे ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भेज कर झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टी की अवधि बढ़ाने की मांग की है. कहा है कि राज्य में 10 जून को सरकारी व निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी समाप्त हो रही है. लेकिन राज्य भर में अभी प्रचंड गर्मी चल रही है. मौसम विभाग ने भी मानसून के आने तक राज्य में गर्मी से राहत नहीं मिलने का अंदेशा जताया है. तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त है. राज्य के कई जिलों में अभी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. ऐसे में स्कूल खोलने के पहले सरकार को हर स्थिति का मूल्यांकन और समीक्षा करनी चाहिए.

मानसून आने के बाद खुले विद्यालय

उन्होंने कहा कि स्कूल जानेवाले छोटे- छोटे बच्चों की सुरक्षा जरूरी है. दस दिनों के बाद भी अगर स्कूल खुलेंगे, तो बहुत कुछ नहीं हो जाएगा. इसलिए जब तक मानसून नहीं आता है और मौसम विभाग गर्मी को लेकर गाइडलाइन जारी नहीं करता है, तब तक स्कूलों को बंद ही रखा जाना चाहिए. पासवा अध्यक्ष ने निजी विद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि गर्मी छुट्टी के बाद 12 जून से स्कूल खोलने से पहले गर्मी की स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद ही निर्णय लें. इस संदर्भ में 11 जून को पासवा की बैठक होगी. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-should-cancel-the-land-bank-without-delay-jkum/">हेमंत

सरकार अविलंब रद करे लैंड बैंक : जेकेएमयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही