Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्यूमर की वजह से आंख निकल आई थी बाहर, रिम्स में हुआ जटिल ऑपरेशन

  •  6 साल से महिला थी परेशान
Ranchi : सिकिदिरी की रहने वाली 44 वर्षीया महिला फूलो देवी पिछले 6 साल से ट्यूमर से परेशान थी. रिम्स के चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि ट्यूमर आंख के पीछे ब्रेन के निचले हिस्से में है. जिस वजह से एक आंख बाहर निकल आई और मरीज को देखने में काफी परेशानी हो रही थी. इलाज के लिए वह कई जगहों का चक्कर लगाते रही, लेकिन इलाज नहीं हो पाया. अंत में रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग डॉ प्रो सीबी सहाय की यूनिट में एडमिट हुई. जिसके बाद रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग और नेत्र विभाग की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया. ट्यूमर आसपास फैल चुका था. न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास ने बताया कि यह एक जटिल ऑपरेशन था. इस टीम में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ प्रो सीबी सहाय और उनकी टीम के डॉ रोहित भारती, डॉ विकास कुमार, डॉ अशोक तथा नेत्र विभाग के डॉ सिंधु, डॉ जेनिफर शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_04-at-16.44.53_630.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> इसे भी पढ़ें – मणिपुर">https://lagatar.in/minister-champai-soren-advises-pm-to-follow-rajdharma-on-manipur-violence/">मणिपुर

हिंसा पर मंत्री चंपई सोरेन ने पीएम को दी राजधर्म निभाने की सलाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही