Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में लक्ष्य व ट्रस्ट के मेगा नेत्र जांच शिविर में 280 मरीजों के आंखों की हुई जांच

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला स्थानीय धर्मशाला में सामाजिक संस्था लक्ष्य फाइट फॉर हम्यूनिटी व श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से शनिवार को मेगा नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के संयोजक आशुतोष चौधरी ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में कुल 280 मरीजों की नेत्र जांच की गई. इसमें 70 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए. इनका पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया में सोमवार को निःशुल्क ऑपरेशन होगा. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत के सफाई कर्मी नोरोडीह निवासी शिमला मुखी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने लक्ष्य संस्था के सभी सदस्यों, पूर्णिमा नेत्रालय और उनकी टीम को बधाई दी. डीसी ने कहा कि नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर का आयोजन अच्छी पहल है.  डीसी ने स्वयं अपना नेत्र जांच कराया. इसे भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/teachers-day-president-will-honor-44-teachers-a-teacher-from-jharkhand-also-included/">शिक्षक

दिवस : 44 शिक्षकों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, झारखंड के एक टीचर भी शामिल
समारोह को एसीएमओ डॉ प्रदीप पति, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, राम बाबा आश्रम के चंदन बाबा, कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र की पूनम बहन, संजय चौधरी, पूर्णिमा नेत्रालय की डॉ नीतू कुमारी, डॉ शहाबुद्दीन, कुंवर अनूप सिंहदेव व मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रेखा सेकसरिया ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो के अभिषेक आचार्य, मनोरंजन साहू, परशुराम कवि, कोल्हू महापात्र, बवन सिंह, लक्ष्य के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव सोहन सिंह, बीजू दत्ता, बापी मुखर्जी, रवि सतपति, रिंकू बासा, जीतू सिंगल, बिट्टू प्रजापति, आकाश अग्रवाल, कृष्णा राणा, विकास दरोगा, सौरभ अग्रवाल, ललित चौधरी, दिनेश चौधरी, पंकज साहू, सुनील चौधरी, आलोक साहू, अमलेश सिन्हा व विवेक चौधरी समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही