Search

 
 
 

पलामू में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, हर दिन 40 से अधिक मरीज पहुंच रहे अस्पताल

 
Sanjeet Yadav Palamu : पलामू में इन दिनों आई फ्लू का इंफेक्शन तेजी फैल रहा है. हर दिन 10 से 15 छात्र-छात्राएं इससे संक्रमित हो रहे हैं. बड़े- बुजुर्ग भी आई फ्लू की चपेट में आ रहे हैं. जिले के अस्पतालों में हर दिन औसतन 40 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं. आई फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. एमएमसीएच अस्पताल सहित जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में आंख के डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-5-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" />

लक्षण दिखने पर तुरंत कराये इलाज-डीके सिंह 

एमएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि बरसाती मौसम में लोगों को वायरल फीवर हो रहा है. इससे आंखों पर भी असर पड़ रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी भी मरीज में आई फ्लू के लक्षण दिखे तो वह तुरंत किसी सरकारी अस्पताल या एमएमसीएस अस्पताल में इलाज करवाएं. बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर सभी अस्पतालों में इसका दवा उपलब्ध है. आई सर्जन के नेतृत्व में टीम बनाकर इलाज करने का निर्देश दिया गया है.

समय-समय पर आई ड्रॉप डाले और आंखों को साफ पानी से धोये 

डीके सिंह ने जानकारी दी कि आमतौर पर आई फ्लू का असर दो से तीन दिनों तक रहता है. इलाज के बाद यह ठीक हो जाता है. लेकिन कभी-कभी संक्रमण का प्रभाव एक महीने तक रहता है. डीके सिंह ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर आई ड्रॉप डालते रहे और कम से कम दो बार साफ पानी से आंखों को धोये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-6-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" />

आई फ्लू होने पर बच्चों को स्कूल ना भेजे - डीसी

पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आई फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत किसी डॉक्टर से इलाज कराये. साफ-सफाई का ध्यान रखें. दोनों समय आंखों को पानी से धोएं. लोगों से कम मिले और दूरी बनाकर रखें. डीसी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को आई फ्लू होने पर स्कूल ना भेजे. उन्हें घर पर आराम करने दें. लोग इस अफवाह से बचे कि आई फ्लू देखने से नहीं फैलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही