Search

 
 
 

आंखों से दिव्यांग निधि 89 प्रतिशत अंक के साथ बनी स्कूल टॉपर, 6 अन्य को भी मिले 70% से ज्यादा अंक

 
  • आंखों में रोशनी नहीं, हौसले से भर रहे उड़ान
  • संत मिखाइल नेत्रहीन स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत  
  • सभी सात बच्चे 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाकर हुये पास
Ranchi : मन में लगन और ईमानदार प्रयास हो तो सफलता कदम चूमती ही है. इसी को चरितार्थ किया है रांची के संत मिखाइल नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने. इसबार इस स्कूल के 7 नेत्रहीन बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी. सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुये हैं. 500 में 446 अंक लाकर निधि कुमारी स्कूल टॉपर बनी है. निधि को 89 प्रतिशत अंक मिले हैं. इस स्कूल के सभी बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है. स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता जालान बच्चों की सफलता पर काफी खुश हैं. कहा कि इनकी आंखों में भले ही रोशनी न है, लेकिन इनके हौसले बुलंद हैं. कोई पढ़-लिखकर टीचर बनना चाहता है तो कोई संगीतकार बनने की ख्वाहिश अपने अंदर समेटे हुए है. मुझे पूरा भरोसा है कि ये बच्चे भविष्य में बेहतर करेंगे. नाम                  अंक            प्रतिशत निधि कुमारी      446           89.20  नूरेजा जबसूम   435          87.00  पंकज कुमार    352         70.40  बीरू उरांव     399        79.80 सिरील हेमरोम 354      70.80  अनुराग लकड़ा 379    75.80  इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही