Ranchi : झारखंड की राजनीति में आगे क्या होगा, इसे लेकर सबकी निगाहें अब राजभवन की ओर टिकी हुई है. झामुमो विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को दिये पत्र में 47 विधायकों के समर्थन की बात कही है. वहीं बुधवार को वे अपने नेतृत्व में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के 43 विधायकों को लेकर राजभवन परेड कराने पहुंचे थे. लेकिन अबतक राजभवन से चंपाई सोरेन को सरकार बनाने के लेकर कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है. झारखंड पिछले 15 घंटे से अधिक समय से मुख्यमंत्री विहीन है. हर कोई राजभवन की ओर टकटकी लगाये बैठा है कि वे चंपाई सोरेन को सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे या फिर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करेंगे. उधर सत्ता पक्ष के सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में जमे हुए हैं. सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. [wpse_comments_template]
राजभवन की ओर टिकी निगाहें, सर्किट हाउस में जमे हैं सत्ता पक्ष के विधायक
Last Updated: Feb 01, 2024 12:00 AM (IST)