Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंखों देखी : बिरसा मुंडा पार्क में आते थे लाखों, आए एक सौ

Advertisement
Advertisement
dhanbad : नमस्कार.  मैं हूं रवि . आज नए वर्ष का पहला दिन है यानी 1 जनवरी है , इस वक्त दोपहर के एक बजे हैं और मैं खड़ा हूं धनबाद जिले के एकलौते पार्क यानी बिरसा मुंडा पार्क में . जिले में पिछले कई दिनों से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नव वर्ष सेलिब्रेट करने वालों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं . होटलों, पार्कों, क्लबों और पिकनिक स्थानों पर 144 लगाते हुए लोगों से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई है.

कैंटीन को ग्राहकों का इंतजार, टीका केंद्र खाली

इसका असर देखने को मिल रहा है. इस वक्त मैं जिस पार्क में खड़ा हूं, उस पार्क में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था . गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी होती थी. लोगों को इस पार्क के मुख्य द्वार तक पहुंचने में घंटे से डेढ़ घंटे का समय लग जाता था. लेकिन, आज हालत यह है कि बहुत काम लोग पिकनिक मनाने पहुंचे हैं . नव वर्ष के मौके पर जिस पार्क में लाखों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंच जाया करते थे, आज वहां की तादाद 100 से ज्यादा दिखाई नहीं दे रही है . पार्क प्रबंधन के द्वारा नववर्ष को लेकर काफी तैयारी की गयी थी.  बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, जंपिंग बॉल, बच्चों के लिए वोटिंग सहित मनोरंजन के कई साधन लगाए गए थे. लेकिन, करोना की मार ने पार्क सहित इन तमाम झूले और  कैंटीन वालों के मंसूबे पर पानी फेर डाला है . कैंटीन खाली है . कैंटीन में लगे चेयर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं.  बिरसा मुंडा पार्क में विशेष वैक्सीनेशन कैंप चलाया जा रहा है. लेकिन, टीका केंद्र खाली है.   यह भी पढें :">https://lagatar.in/corona-in-the-shakti-temple-of-dhanbad-heavy-impact-of-section-144-less-crowd-of-devotees/">

धनबाद के शक्ति मंदिर में कोरोना, धारा 144 का भारी असर, भक्तों की भीड़ कम   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही