Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Facebook में ‘कोई काम ना करने’ के लिए कर्मचारी को मिले 1 करोड़ 60 लाख रुपए

Lagatar Desk: हर कोई चाहता है कि वह ऐसा काम करे, जिसमे किसी तरह की कोई चिंता ना हो और ना ही उसे ज्यादा काम करना पड़े. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि बिना कोई काम किए भी कर्मचारी को करोड़ों रुपए मिल सकते हैं. चौंक गए ना, लेकिन ये हकीकत है. काम ना करने के एवज में भी कंपनी ने कर्मचारी को अच्छी खासी मोटी रकम दी है. ऐसा और किसी कंपनी में नहीं बल्कि फेसबुक में हुआ है. इसे भी पढ़ें: एक्शन">https://lagatar.in/akshay-kumar-injured-while-shooting-an-action-scene-trending-on-twitter-is-get-well-soon-akki/">एक्शन

सीन शूट करते समय चोटिल हुए अक्षय कुमार, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा GET WELL SOON AKKI
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-421.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वैसे तो निजी नौकरी यानी प्राइवेट जॉब की पहचान है कि यहां पर कर्मचारियों से उनकी क्षमता से ज्यादा ही काम लिया जाता है. हर कंपनी में कर्मचारी से ज्यादा से ज्यादा काम की डिमांड होती है, लेकिन फेसबुक ने इस भावना को भी बदलकर रख दिया है. क्योंकि यहां एक कर्मचारी को कोई काम ना करने के बदले 1 करोड़ 60 लाख रुपए दिए गए हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार जुगकबर्ग की कंपनी ने एक महिला कर्मचारी को इतना मोटी वेतन दिया है. दरअसल न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, मैडलीन नाम की महिला को एक करोड़ साठ लाख रुपए दिए गए हैं. ये मामला सितंबर 2021 का बताया जा रहा है. इस दौरान महिला रिक्रूटर के तौर पर मेटा (जो पहले फेसबुक था) जॉइन कराया गया था. मैडलीन ने एक टिकटॉक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि, कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने ले ऑफ यानी कंपनी में छंटनी करने की योजना बनाई. इस दौरान उन्होंने 21 हजार लोगों को काम से निकाला. उन्होंने वीडियो में बताया कि, कुछ दिन मार्क आए और कहा कि, किसी को भी नौकरी पर नहीं रखना है. यानी कोई काम नहीं करना है इसके बदले कंपनी उन्हें 190000 सैलरी देगी. भारतीय रुपयों के मुताबिक ये रकम 1.60 करोड़ रुपए होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-422.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैडलीन मचाडो ने जब मार्क के मुंह से ये शब्द सुने तो उनका रिएक्शन शॉकिंग था. उन्होंने बताया कि, उन्हें पहले तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कोई ऐसा कैसे कर सकता है. आखिर हमें कर्मचारियों को रिक्रूट कराना होता है और उनका सारा लेखा-जोखा भी देखना होता है. लेकिन मार्क के मुताबिक अब हमें कुछ नहीं करना था. ऐसे में ये हमारे लिए काफी अजीब था. लेकिन ऐसा हुआ. दरअसल मंदी के चलते कंपनी ने इस तरह का फैसला उठाया था. मंदी की वजह से कई कंपनियों गूगल, फेसबुक, अमेजन आदि अपने कर्मचारियों को लगातार हटा रही थी. कोरोना महामारी के दौर ने कई कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. मैडलीन की ओर से शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे 342000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे भी पढ़ें: एक्शन">https://lagatar.in/akshay-kumar-injured-while-shooting-an-action-scene-trending-on-twitter-is-get-well-soon-akki/">एक्शन

सीन शूट करते समय चोटिल हुए अक्षय कुमार, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा GET WELL SOON AKKI
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही