Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, रूसी मीडिया चैनलों को पूरी दुनिया में किया बैन

Advertisement
Advertisement
Moscow : रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. यूक्रेन में तबाही का आलम है. रूसी हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है. दोनों देशों की तरफ एक दूसरे के सैनिकों के मारने के दावे किए जा रहे हैं. रूस के हमले से नाराज तमाम देशों ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने बड़ा फैसला लिया है. फेसबुक ने रूस के मीडिया चैनलों पर बैन लगाने का एलान किया है. ये बैन पूरी दुनिया में लगाया गया है. यानी पूरी दुनिया में लोग अब रूस के मीडिया चैनल को फेसबुक पर देख नहीं पाएंगे. फेसबुक ने कहा है कि रूसी चैनल न तो प्रचार कर पाएंगे और न ही कमाई.

रूस में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर क्रैश

रूस में सोशल मीडिया साइट्स क्रैश हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर क्रैश हो गए हैं. लोगों को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूज़ करने में दिक्कते आ रही हैं. यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की मुसीबतें भी बढ़ रही हैं और दुनिया भर में उस पर कड़ी पाबंदियां लगाई जा रही हैं. इसे भी पढ़ें – यूक्रेन">https://lagatar.in/the-first-group-of-219-indians-reached-mumbai-from-ukraine-told-the-government-thanks/">यूक्रेन

से मुंबई पहुंचा 219 भारतीयों का पहला समूह, सरकार को कहा- थैंक्‍स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही