Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक समीर मोहंती की पहल पर बहरागोड़ा सीएचसी में बढ़ीं सुविधाएं

विधायक समीर कुमार मोहंती की पहल ने बहरागोड़ा सीएचसी CHC) को नई पहचान दी है. अब यह सरकारी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण निजी अस्पतालों को भी मात दे रहा है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : राजनीति जब सेवा का माध्यम बनती है, तो समाज की तस्वीर बदल जाती है. बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने इसे चरितार्थ किया है. क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में विधायक की पहल ने बहरागोड़ा सीएचसी CHC) को नई पहचान दी है. अब यह सरकारी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण निजी अस्पतालों को भी मात दे रहा है.


विधायक समीर मोहंती ने करीब तीन साल पहले दूरदर्शिता दिखाते हुए CHC को 'स्वर्गयान' (शव वाहन) सौंपा था. इससे शव को घर ले जाने या अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचाने में परिजनों को सुविध हो रही है. 'स्वर्गयान'  की निःशुल्क सेवा है. उन्होंने मरीजों के लिए निजी स्तर से एंबुलेंस की व्यवस्था भी करायी है.


CHC में एसी वार्ड, निजी खर्च पर एक्स-रे की सुविधा भी


विधायक समीर मोहंती ने सीएचसी में मरीजों के लिए वार्डों को वातानुकूलित (AC) करवाया. भीषण गर्मी और उमस के मौसम में  मरीज वार्ड में चैन की नींद व राहत मिल रही है. इतना ही नहीं, विधायक ने यह घोषणा की है कि एक्स-रे में लगने वाले शुल्क का वहन वे अपने निजी स्तर से करतें हैं. सरकारी प्रक्रिया या आर्थिक तंगी की वजह से किसी गरीब का एक्स-रे न रुके, इसके लिए उन्होंने यह जिम्मेदारी उठाई है. इसके साथ ही अस्पताल में आधुनिक लैब से मरीजों को जांच की सुविधा भी मिली है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही