Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में जांच की सुविधा, इसके बाद भी मरीज को बाहर से करा दिया 11 हजार 500 रुपये का टेस्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रिम्स में दलालों की सक्रियता इतनी है कि जांच के लिए भी मरीजों को गुमराह कर निजी जांच केंद्र ले जा रहे हैं. बोकारो जिला के बंगाल बॉर्डर के पास के रहने वाले करमचंद मांझी को दलालों ने न्यूरोलॉजी ओपीडी के बाहर से पकड़कर बरियातु के निजी केंद्र में 11 हजार 500 रुपये की जांच करा दी. दलालों ने मरीज से कह दिया कि यह जांच रिम्स में जल्दी नहीं होगा और भर्ती होने के लिए तीन से चार दिन और इंतजार करना होगा. बता दें कि रिम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए अत्याधुनिक मशीन भी लगाई गयी हैं, पर रिपोर्ट आने में तीन से पांच दिन तक लग जाते हैं. इसी का फायदा रिम्स में निजी केंद्रों के दलाल उठा रहे हैं. जल्दी रिपोर्ट पाने के चक्कर में मरीज फंस जाते हैं. बता दें कि मरीज का दोनों हाथ और पैर काम नहीं कर रहा है. मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने रिपोर्ट आने के बाद ही भर्ती कराने की बात कही है. इसे भी पढ़ें-स्‍वर्गीय">https://lagatar.in/blood-donation-race-to-pay-homage-to-late-gopeshwar-lal-das-on-his-100th-birth-anniversary/">स्‍वर्गीय

गोपेश्‍वर लाल दास की 100वीं जयंती पर श्रद्धांंजलि देने के लिये रक्‍तदान की होड़

दो दिन से रिम्स के बाथरुम के पास पड़ा है मरीज

32 वर्षीय करमचंद मांझी अपने परिजन के साथ रिम्स इमरजेंसी गेट के पास बाथरूम के पास पड़े हैं. ठिठुरती ठंड में पूरा परिवार इस मरीज के इलाज के लिए रिम्स में रात बिताने को मजबूर है. पूरा परिवार चिकित्सक से भर्ती कर लेने के लिए बार-बार आग्रह कर रहे हैं. बता दें कि हर दिन रिम्स में ऐसे कई मरीज रहते हैं जो दलालों की ठगी का शिकार हो जाते हैं. रिम्स में दवा से लेकर बेड, खून, जांच और एंबुलेंस दिलाने के नाम पर हर दिन मरीज दलालों से ठगे जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-टीपीसी">https://lagatar.in/eight-nexlite-including-tpc-area-commander-arrested-many-weapons-including-insas-recovered/">टीपीसी

एरिया कमांडर समेत आठ उग्रवादी गिरफ्तार, इंसास समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही