Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने की सुविधा बहाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड पुलिस में कार्यरत पुलिस निरीक्षक से लेकर चतुर्थ वर्ग तक के कर्मचारियों को हर साल 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने की सुविधा बुधवार से बहाल कर दी गई. इससे पहले बीते नौ जून को मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस में पुलिस निरीक्षक से लेकर चतुर्थ वर्ग तक के कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा बहाल करने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति प्रदान की थी.

20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा वापस ले ली गई थी

गौरतलब है कि अप्रैल 2021 में राज्य पुलिस के इन जवानों को प्रति वर्ष एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का फैसला किया गया था और उनसे 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा वापस ले ली गई थी. पिछले वर्ष पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया था, ``झारखंड पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के साथ ही आरक्षी, हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक तथा निरीक्षक को एक महीने का वेतन (मूल वेतन एवं मंहगाई भत्ता के बराबर) दिया जाएगा. इसका लाभ पाने वाले कर्मियों और अधिकारियों को पहले से देय क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा मान्य नहीं होगी.`` एक महीने का यह अतिरिक्त वेतन पुलिसकर्मियों को राजपत्रित अवकाश में काम करने, त्योहार के दिनों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी करने और कार्य दिवसों में कार्यावधि से ज्यादा काम करने के बदले में दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-50-thousand-assistant-teachers-will-be-appointed-the-number-of-food-security-beneficiaries-will-increase/">कैबिनेट

की बैठकः 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, खाद्य सुरक्षा लाभुकों की बढ़ेगी संख्या, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही