Search

 
 
 

धनबाद कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, शेख गुड्डू समर्थकों ने जिला अध्यक्ष का फूंका पुतला

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस की गुटबाजी 5 मई को खुलकर सड़क पर आ गई. पार्टी नेता शेख गुड्डू के समर्थकों ने रणधीर वर्मा चौक पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह का पुतला दहन किया. शेख समर्थक चंडी ग्याली ने कहा कि कुछ दिन पहले जिला अध्यक्ष ने कतरास में कहा था कि कौन है शेख गुड्डू, हम नहीं जानते. इसी के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया. ग्याली ने जिला अध्यक्ष पर कई आरोप भी लगाए. कहा कि बाघमारा में पहले कांग्रेस का कोई कार्यक्रम नहीं होता था. उस समय से शेख गुड्डू इलाके में पार्टी का कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत कर रहे थे. जिला अध्यक्ष उन्हें दरकिनार करने की साजिश रच रहे हैं. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला अध्यक्ष को अपना बयान वापस लेना होगा. पुतला दहन कार्यक्रम में सुभाष बंसल, केदार ग्याली, अनीस सिंह, शेख डब्लू, सुभाष सिंह, अनिल रजवार, ललिता देवी, लीला देवी, यशोदा देवी, कैलाश महतो, विक्रम पासवान, शंकर पासवान, राजा सिन्हा, जितन नापित, फिरोज अंसारी, शेख बदरूद्दीन, शेख राहमान, ज्योति देवी, शेख शंटू, किशोर नापित, पिंकू रजक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fir-named-on-8-including-prince-khan-in-wasseypur-shootout/">धनबाद

: वासेपुर गोलीकांड में प्रिंस खान सहित 8 पर नामजद  एफआईआर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही