Dhanbad : रेलवे ठेकेदार ए. के झा से रंगदारी मांगने के मामले में फहीम खान के बेटा इकबाल खान और आमीर आलम उर्फ रिंकू बरी हो गया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज सलाम की दलील सुनने के बाद धनबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवानी शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है. हालांकि अन्य आरोपियों प्रिंस खान और गोपी के खिलाफ सुनवाई अभी लंबित है.
रंगदारी मामले में फहीम खान का बेटा इकबाल और आमीर आलम उर्फ रिंकू बरी
Last Updated: May 14, 2024 12:00 AM (IST)