Search

प्रेम में विफल होने पर प्रेमिका ने थाने में लगायी गुहार, पुलिस ने मामला सुलझाया

Dhanbad: लव अफेयर के मामले में अब प्रेमिका विफल होने पर सीधे थाने पहुंच रही है. ऐसा ही एक मामला धनबाद से है. प्रेमिका को जब प्रेमी ने अनदेखा करना शुरू कर दिया तो वह महिला थाने पहुंच गयी. उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी.

दोनों बिहार के हैं

बताया जाता है कि युवक और युवती एक ही जाति के हैं. वे बिहार के गया जिले के एक ही गांव के निवासी हैं. प्रेमी धनबाद रेलवे में ग्रुप डी में पदस्थापित है. दोनों काफी समय से एक दूसरे को प्रेम करते थे. जब प्रेमी उससे दूर भागने लगा तो वह महिला थाने में न्याय की गुहार लगायी.

देखें वीडियो-     

परिजनों को बुलाया थाने

युवती ने कहा कि वह उसी युवक से शादी करना चाहती है. इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक और युवती तथा उनके परिजनों को थाने बुलाया. दोनों के परिजन तथा युवक युवती की काउंसिलिंग की गई. इसके बाद दोनों परिवार तैयार हुए. फिर महिला थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शनिवार को शादी हो गयी.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//