Search

 
 
 

कोर्ट में बवाल इंटेलिजेंस का फेल्योर : हाईकोर्ट

 
- लातेहार सिविल कोर्ट में हुई तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान - मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी नीरज सिन्हा हुए पेश - उच्च न्यायालय ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश Ranchi: लातेहार सिविल कोर्ट में सोमवार को हुए बवाल और तोड़फोड़ को झारखंड हाईकोर्ट ने इंटेलिजेंस का फेल्योर करार दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को तलब करते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी. मंगलवार को मुख्य सचिव और डीजीपी हाईकोर्ट में पेश हुए. इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि कोर्ट परिसर में इतनी बड़ी घटना होने का मतलब है कि पुलिस का इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल है. राज्य सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दे दिया गया है. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-kustaur-80-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: कुस्तौर में पुलिस का छापा, 80 टन अवैध कोयला जब्त
बता दें कि टाना भगत संघ ने सोमवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय का घेराव किया था. संविधान की पांचवीं अनुसूची क्षेत्र का हवाला देते हुए वे कोर्ट-कचहरी बंद करने की मांग कर रहे थे. टाना भगतों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत पूरे न्यायालय को 4 घंटे तक घेरे रखा था. टाना भगतों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को न्यायालय परिसर में तैनात कर दिया गया था. अधिकारी टाना भगतों को समझाने में जुट गए थे. काफी समझाने के बाद भी टाना भगत नहीं माने और तोड़फोड़ शुरू कर दी. हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. आंसू गैस के गोले दागे. इसमें कई अधिकारी और आंदोलनकारी भी घायल हो गए. बता दें कि यह देश की पहली घटना है, जब न्यायपालिका को आंदोलन का सामना करना पड़ा है. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-welfare-schemes-will-reach-the-needy-sameer-mahanti/">बहरागोड़ा

: जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं : समीर महंती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही