Ranchi : दुनिया भर में प्रसिद्ध यू कैन विन के लेखक शिव खेड़ा ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो में युवाओं को मोटिवेट किया. लाइफ लेशन की सीख लोगों के बीच साझा की. कहा कि आजकल के अभिभावक अपने बच्चों को जीत और सफलता के लिए प्रेरित करते हैं. पर यह सीख हर असफलता की होनी चाहिए, ताकि परिस्थिति बदलने पर बच्चे खुद को संभाल सकें. कहा कि अपने परिवार की रक्षा करना हमारा पहला धर्म है. हर इंसान को ये तीन स्किल पहला- लोगों से बात करना, दूसरा- किसी भी चीज को अपने जीवन में अपनाना और तीसरा- महत्वपूर्ण चीजों को प्राथमिकता देना, जीवन में सक्सेस पाने के लिए जरूरी है. एक विनर के अंदर किसी भी चीज को करने की आदत होती है, वहीं लूजर यह नहीं करना चाहता. कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, सरला बिरला यूनिवर्सिटी व गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव खेड़ा को जेसीआई अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जेसीआई के सभी सदस्य शामिल रहे.
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें – सचेतक">https://lagatar.in/will-fulfill-the-responsibility-of-whip-in-a-better-way-jaiprakash-bhai-patel/">सचेतक
की जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएंगे : जयप्रकाश भाई पटेल [wpse_comments_template]
की जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएंगे : जयप्रकाश भाई पटेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment