Search

 
 
 

महाकुंभ भगदड़ पर आस्था भारी, श्रद्धालु लगातार संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं

 
Prayagraj :  महाकुंभ में भगदड़ होने के बाद भी लोगों की आस्था नहीं डिगी है.  श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं. महाकुंभ क्षेत्र के घाटों पर पावन डुबकी लगाने के लिए आज गुरुवार को श्रद्धालुओं का आगमन जारी है. तड़के से ही लोग संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार आज  प्रयागराज आयेंगे

महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या पर हुई भगदड़ की जांच करने  राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार आज गुरुवार को प्रयागराज आयेंगे.  दोनों अधिकारी अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंपेंगे.  सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है. महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद आयोजन स्थल पर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुंभ 2019 के समय प्रयागराज में तैनात रहे दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों आशीष गोयल और भानु गोस्वामी समेत पांच विशेष सचिव स्तर तथा पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही