Search

रांची: 28 को फैजान मुस्तफा कॉन्फ्रेंस सह जश्ने दस्तारबंदी

Ranchi: थड़पखना मस्जिद मदरसा पंचायत समिति की ओर से 28 दिसंबर को फैजान मुस्तफा कॉन्फ्रेंस सह दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन रात 8 बजे के बाद थड़पखना स्थित उर्दू प्राइमरी स्कूल मैदान में किया जायेगा. रविवार को थड़पखना मदरसे में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मौलाना अशफाक, मौलाना शमीम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मदरसा के 5 बच्चों को हाफिज की उपाधि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि फैजान मुस्तफा कॉन्फ्रेंस में राजधानी में खलीफा ऐ हुजूर मुफ्ती आजमे हिंद हजरत अल्लामा अलहाज आश्शाह मोहम्मद मन्नान रजा खान तशरीफ ला रहे हैं, पिरे तरीक़त खलीफा ऐ हुजूर ताजुश्शरिया हजरत अल्लामा मुफ्ती इमरान रजा खान हुजूर समनानी मियां (बरेली शरीफ़) खतीबे ज़िशान हजरत अल्लामा मुफ्ती फैज रजा खान अजहरी साहब, हज़रत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद अशरफ जिलानी साहब अजहरी (राजस्थान) शहंशाहे खिताबत हज़रत अल्लामा सैयद शबाहत हुसैन साहब (संभल मुरादाबाद) साथ ही हजरत अल्लामा मौलाना सैयद शागील इमाम साहब कि़बला (हैदराबाद) नकीबे आज़मे हिंदुस्तान हज़रत मौलाना कफ़ील अंबर (कलकत्ता) शायरे इंटरनेशनल जनाब शब्बीर बरकाती साहब (गुजरात) बुलबुले बागे मदीना जनाब सेफ राजा (कानपुरी) समेत मक़ामी उलेमाए कराम व शोराऐ ऐजा़म भी तशरीफ ला रहे हैं. थड़पखना मस्जिद मदरसा पंचायत कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी आमिर सोहेल ने कहा कि रांची समेत झारखंड के तमाम लोगों से गुजारिश (अनुरोध) है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे. मौके पर कमिटी के अध्यक्ष मो नसीम, वसीम बिट्टू, सचिव मुश्ताक अहमद टिंकू, उपाध्यक्ष इबरार खान बबलू, उप सचिव आमिर सोहेल, कोषाध्यक्ष वसीम खान, हाफिज शादाब, हाफिज अब्दुल फैज, हाफिज हिशाम, हाजी जमील, मौलाना अब्दुस सलाम, मौलाना अब्दुल मोबिन, काजी मसूद फरीदी, कारी जान रिजवी, मौलाना गुलाम फारूक, मौलाना मो हुसैन, हाजी वहाब, मो साबिर खान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-accorded-guard-of-honour-at-bayan-palace-in-kuwait/">पीएम

मोदी को कुवैत के बायन पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//