Search

 
 
 

हजारीबाग DC के नाम से फिर बना फेक फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने किया आगाह

साइबर अपराधियों ने हजारीबाग डीसी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार (एक्सेप्ट) नहीं करने की अपील की है.
 

Ranchi :  साइबर अपराधियों ने हजारीबाग डीसी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार (एक्सेप्ट) नहीं करने की अपील की है.

 

पहले भी डीसी का बन चुका है फेक अकाउंट : बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब हजारीबाग डीसी के नाम पर सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनायी गयी है. इससे पहले भी हजारीबाग की तत्कालीन डीसी नैंसी सहाय के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेक अकाउंट तैयार की थी.

 

प्रशासन ने की अपील : अनजान या संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें.

सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.

किसी भी स्थिति में पैसे की लेन-देन से बचें.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें.

किसी भी प्रोफाइल से मांगी गई राशि को न भेजें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही