Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: जमुआ में नकली विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Giridih: जमुआ गिरिडीह मुख्य मार्ग डोमनपहाड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जमुआ थाना में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में अवैध नकली विदेशी शराब जमुआ से कोडरमा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. जिसमें नीरज कुमार सिंह एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी, मणिकांत कुमार जमुआ थाना प्रभारी, एसआई रोहित कुमार सिंह, एसआई धीरेंद्र कुमार, एएसआई हरेंद्र सिंह, बेले उरांव व वेद प्रकाश पांडेय सहित पुलिस बल को शामिल थे. डोमनपहाड़ी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान सेवरलेट कार, जिसका नबंर BR1PB7397 व ऊपर से बंगाल नंबर WB74K 6677 था, को जब्त किया गया. जांच के दौरान विभिन्न तरह के ब्रांड के लगभग 500 बोतल बरामद किये. वहीं बिहार के मो कलाम और मो शबाब को गिरफ्तार किया गया. जमुआ थाना में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-policy-scam-sc-refuses-to-grant-interim-bail-to-kejriwal-in-corruption-case/">शराब

नीति घोटाला :भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से SC का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही