Palamu : दिल्ली दंगा के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के नाम पर फर्जी आईबी अधिकारी बन कर ठगी करने वाले ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं. वह पलामू के रेड़मा का रहने वाला है, उसका नाम सूरज प्रकाश है. वह आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के नाम पर फर्जी आइडेंटिटी कार्ड बनाकर कई लोगों से ठगी कर चुका था. फर्जी आईबी अधिकारी बनकर ठगी के मामले को लेकर मेदिनीनगर टाउन थाना में सूरज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. कुछ महीने पहले इसे यौन शोषण और मारपीट समेत अन्य गंभीर मामले में धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद पलामू पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की. सूरज ने पलामू पुलिस के समक्ष कई राज उगले है. पुलिस के अनुसार उसके पास से आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का फर्जी आइडेंटिटी कार्ड भी बरामद किया गया है. फर्जी आईबी अधिकारी सूरज ने शहर थाना पुलिस को बताया है कि आईबी अधिकारी की मौत के बाद उसका आइडेंटिटी कार्ड वायरल हो गया था. उसी वायरल आइडेंटिटी कार्ड से उसने फर्जी आईडी बनवाया था. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/inflation-hits-before-holi-lpg-cylinder-costlier-by-rs-50-commercial-cylinder-price-increased-by-rs-350/">होली
से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल [wpse_comments_template]
से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
वह फर्जी अधिकारी बन कई लड़कियों से कर चुका है शादी
सूरज ने पलामू में पहले से एक शादी कर रखी है. जानकारी के अनुसार उसने खुद को देवघर में जज बताकर धनबाद की एक लड़की के साथ मैट्रीमोनियल साइट से संपर्क स्थापित किया और शादी कर ली. लड़की के गर्भवती होने बाद उसने उसे कुछ दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया. जिसके बाद लड़की को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, इसी क्रम में सूरज भाग कर कोलकाता चला गया. पीड़िता ने मामले में सूरज के खिलाफ धनबाद में एफआईआर दर्ज करवाई थी. पुलिस अधिकारी के अनुसार कोलकाता में भी सूरज ने एक शादी की. कोलकाता में पड़ोस में रहनेवाली एक लकड़ी को उसने बताया कि वह आईबी अधिकारी है. इसके बाद उसके साथ शादी कर ली. शादी के बाद दोनों सामान्य रूप से रह रहे थे. एक दिन सूरज का अपने ड्राइवर के साथ विवाद हो गया. यही विवाद उसकी गिरफ्तारी का कारण बनी. ड्राइवर ने कोलकाता में रहने वाली लड़की को सूरज की सारी कहानी बता दी. जिसके बाद मामले में खुलासा हुआ. कोलकाता की लड़की ने धनबाद की पीड़िता से संपर्क किया और सूरज को पुलिस से गिरफ्तार करवाने में सहयोग किया. जिसके बाद धनबाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी के बाद पलामू पुलिस रिमांड पर लेकर सूरज से पूछताछ की है. पूरे मामले में सूरस से आईबी, सीआईडी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूछताछ की है. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिसपल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल [wpse_comments_template]
Leave a Comment