Search

 
 
 

दिल्ली के आईबी अधिकारी के नाम पर पलामू में बनाया गया फर्जी आईडी कार्ड

 
Palamau : दिल्ली में हुए दंगे में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के नाम पर पलामू के सूरज प्रकाश तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी कार्ड बनाने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब पलामू एसपी चंदन सिन्हा को सूचना मिली की पलामू में किसी व्यक्ति द्वारा आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के नाम पर फर्जी आईडी कार्ड बनाया गया है. जब इसकी जांच की गई तो पूरे मामले में मेदिनीनगर के टीओपी-2 के थाना प्रभारी रूद्रानंद सरस के बयान के आधार पर मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज की गई. अंकित शर्मा के नाम पर फर्जी आईडी कार्ड बनाने वाला सूरज प्रकाश तिवारी मेदिनीनगर रेडमा का रहने वाला है. आरोपी सूरज प्रकाश तिवारी फिलहाल दुष्कर्म केस में धनबाद जेल में बंद है. पुलिस ने बताया कि पलामू एसपी को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति आईबी अधिकारी बनकर लोगों को धौंस दिखा रहा है. इसी जानकारी पर पलामू एसपी के आदेश पर सत्यापन शुरू किया था. सत्यापन के दौरान पुलिस को सूरज प्रकाश तिवारी का आईडी कार्ड मिला. कार्ड में आईबी अधिकारी का नाम था और उस पर सूरज कुमार तिवारी का फोटो था. पुलिस ने कार्ड की जांच की और आईबी के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि यह कार्ड दिल्ली दंगा में मारे गए अंकित शर्मा का है, जिसे फर्जी रूप से तैयार किया गया. इसे भी पढ़ें–हेमंत">https://lagatar.in/hazaribagh-accident-the-condition-of-two-scorched-due-to-coming-in-contact-with-11000-volt-wire-is-critical-admitted-to-burn-ward/">हेमंत

कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को दी हरी झंडी, बिना ओबीसी आरक्षण होगा नगर निकाय चुनाव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही