Search

टेंपो में तहखाना बना बिहार भेजी जा रही नकली शराब जब्त, तस्कर फरार

Chatra : चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने टेंपो में तहखाना बनाकर ड्राई स्टेट बिहार भेजी जा रही अवैध नकली शराब की खेप को बरामद किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित वशिष्ठनगर थाना की स्पेशल टीम ने कटैया इलाके से मुन्ना साव के दरवाजे पर खड़े टेंपो के गुप्त तहखाने से 375 और 180 एमएल की 40-40 बोतल अवैध नकली शराब बरामद की. तस्करी में प्रयुक्त टेंपा को जब्त कर लिया गया है. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने घर के पास लगे टेंपो में छापेमारी कर गुप्त तहखाने से अवैध नकली शराब व तस्करी में प्रयुक्त टेंपो को जब्त कर लिया. वहीं पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए. तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-ddc-and-asp-late-night-raid-in-mmch-11-brokers-arrested/">पलामू

: डीडीसी और एएसपी ने MMCH में देर रात की छापेमारी, 11 दलाल धराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp