Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Chouparan : चौपारण में नकली शराब बनाने का उद्योग तेजी से बढ़ रहा है. उत्पाद विभाग हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण प्रखंड के भगहर रोड स्थित काहुदाग जंगल से अवैध शराब निर्माण में लगी मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग के एसआई राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उस स्थान पर अवैध रूप से विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब बनाई जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड के एक हजार पीस कॉर्क, अलग-अलग ब्रांड की लगभग एक हजार खाली बोतलें, झारखंड एक्साइज के सौ लीफ होलोग्राम, एक लीटर विस्की फ्लेवर, सात किलो व्हिस्की कलर करने का सामान और 10 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें:दूसरे">https://lagatar.in/drug-department-raided-on-the-second-day-too-seized-fake-cosmetic-in-huge-quantities/">दूसरे

दिन भी ड्रग विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक जब्त

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमार दल में उत्पाद विभाग के एसआई राजीव नयन, जीतेंद्र कुमार, उत्पाद विभाग के पुलिस बल व होमगार्ड जवान के अलावा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे. इस मामले में प्रवेश दांगी पिता : शिवचरण दांगी, मनीष दांगी पिता : गोबिंद दांगी, अशोक दांगी पिता : स्व शंकर दांगी और संदीप दांगी पिता : रामलखन दांगी सभी ग्राम भगहर सहित अन्य कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें:18वीं">https://lagatar.in/18th-national-inter-district-athletics-competition-6-technical-officials-from-jharkhand-will-be-included/">18वीं

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता : झारखंड से 6 तकनीकी पदाधिकारी होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही