Search

असली के नाम पर नकली शराब, कीमत भी वसूल रहे एमआरपी से 20 रुपये ज्यादा!

अंग्रेजी शराब की खुली बोलत लेकर पहुंचा ग्राहक, बोला- इससे कच्चे स्प्रिट का आ रहा टेस्ट Chandwa : चंदवा शहर के शिवाटोली सरना स्थल के समीप शराब की दुकान से नकली शराब तथा प्रिंट रेट से बीस रुपये अधिक लेने शिकायत की गई है. शराब खरीदने वाला अंग्रेजी शराब की खुली बोतल लेकर दुकान पहुंच गया. उसने काउंटर इंचार्ज से शराब से कच्ची स्प्रिट का टेस्ट आने की शिकायत की. साथ पत्रकार को भी इसकी जानकारी दी. पत्रकार ने जब काउंटर इंचार्ज राहुल कुमार से अंग्रेजी शराब की बोतल से कच्चे स्प्रिट का टेस्ट आने के संबंध में पूछा तो वह गोल-मटोल बात करने लगा. बताया कि कभी-कभी इस तरह का माल आ जाता है. साथ ही पत्रकार को वहां से हटने के लिए महंगे शराब की पेशकश की और भीड़ को वहां से हटाने को कहा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-wife-and-milkmaid-skeleton-found-after-10-days/">पलामू

: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल 
नकली शराब बेचे जाने के संबंध में जब दुकान के मालिक चंदन से फोन पर पूछा तो उसने कहा कि जो बेच रहा है, वह जेल जाएगा. वहां पर मेरा कोई रोल नहीं है. इस संबंध में पक्ष लेने के लिए लातेहार के एसडीओ को फोन किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, इस वजह से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.

प्रशासन को इसपर लगानी चाहिए रोक : बीस सूत्री उपाध्यक्ष 

दुकान में नकली अंग्रेजी शराब बेचे जाने के संबंध में पूछने पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आये दिन इस शराब दुकान में इसी वजह से तू-तू, मैं-मैं होते रहती है. नकली शराब पीने की वजह से कई लोगों की जान भी चली जाती है. हाल ही में बिहार में कई लोगों की मौत हुई है. इस तरह की घटना से सरकार की बदनामी होती है. यहां भी ऐसी घटना न घटे, इसलिए प्रशासन को जांच कर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/si-gaurav-singh-got-the-fir-done-in-the-case-of-snatching-weapons-from-the-police-and-assault/">लातेहार

: पुलिस से हथियार छीनने एवं मारपीट मामले में एसआई गौरव सिंह ने कराई प्राथमिकी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//