Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में एनएसजी का फर्जी जवान पकड़ाया, सेना, IB जांच में जुटे

 
NewDelhi : मुंबई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 जनवरी के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था. शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है. बता दें कि पीएम ने यहां लगभग 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-foreign-exchange-reserves-increased-to-572-billion-fca-also-increased-by-9-078-billion/">भारत

का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 572 बिलियन डॉलर पहुंचा, एफसीए भी 9.078 अरब डॉलर बढ़ा

शख्स वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश कर रहा था

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस अनुसार गिरफ्तार शख्स रामेश्वर मिश्रा (35) नवी मुंबई का रहने वाला है. उसका दावा है कि वह भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान है. सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम के सुरक्षा अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था. इसे भी पढ़ें : कैलाश">https://lagatar.in/kailash-vijayvargiya-came-out-in-support-of-pandit-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-ramdhun-yatra-in-chhatarpur-on-23/">कैलाश

विजयवर्गीय बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे, 23 को छतरपुर में रामधुन यात्रा

4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था

जान लें कि पीएम की सुरक्षा के लिए 4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. राज्य रिजर्व पुलिस बल की चार टुकड़ियां और दंगा विरोधी दस्ता सहित रैपिड एक्शन फोर्स पीएम के कार्यक्रम में लगाया गया था. पीएम के आगमन को लेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आस-पास के इलाकों को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही