Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: डीसी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, केस दर्ज

Ramgarh: डीसी रामगढ़ चंदन कुमार के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने एवं पैसे की मांग सहित अपनी गलत मंशा की पूर्ति के लिए फर्जी अकाउंट से मैसेज भेजे जाने संबंधित मामले में डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी से अपील की गई है कि वे साइबर ठगों एवं साइबर ठग द्वारा दिए गए किसी भी प्रलोभन से सावधान रहें. जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपायुक्त चंदन कुमार का किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर कोई भी अकाउंट संचालित नहीं है. इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी कार्यों व आवश्यक सूचनाएं आम जनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा डीसी रामगढ़ के नाम से आधिकारिक फेसबुक, `X`(twitter) एवं इंस्टाग्राम पर अकाउंट संचालित किया जाता है. जिला प्रशासन द्वारा संचालित सोशल मीडिया हैंडल से किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई मैसेज नहीं किया जाता है और सभी लोगों से अपील है कि वे किसी भी फर्जी आईडी से कोई भी मैसेज आने पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया ना दें. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही