Search

 
 
 

झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 107 करोड़ का फर्जी ट्रांसफर मामला : 900 बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे रुपये

 
Ranchi : झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग और ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खातों से 107 करोड़ रुपए के फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर झारखंड सीआईडी में मामला दर्ज किया गया है.इस केस में तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश परटीम का गठन किया गया था. जांच में खुलासा हुआ है, कि 107 करोड़ रूपये  की फर्जी निकासी करने के बाद आरोपियों के द्वारा पश्चिम बंगाल में अलग-अलग 900 बैंक खातों में इसे ट्रांसफर किया गया था.  इस मामले में  अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है,और 1.23 करोड़ रुपया नगद बरामद किया गया है.

 क्या है मामला

तीन अक्टूबर को जीएम, फाइनेंस, झारखंड टूरिज्म डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10.4 करोड़ तथा झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर दर्ज कराई गयी थी. इसके अगले दिन चार अक्टूबर को  झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 40.5 करोड़ तथा झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 56.5 करोड़ की राशि का फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करायी गयी थी. जांच करने के दौरान एसआईटी को अबतक 350 से ज्यादा फर्जी अकाउंट का पता चला है. इन अकाउंट को फ्रीज कर सरकार के साढ़े 39 करोड़ रुपये को भी फ्रीज किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही