Ranchi : झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग और ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खातों से 107 करोड़ रुपए के फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर झारखंड सीआईडी में मामला दर्ज किया गया है.इस केस में तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश परटीम का गठन किया गया था. जांच में खुलासा हुआ है, कि 107 करोड़ रूपये की फर्जी निकासी करने के बाद आरोपियों के द्वारा पश्चिम बंगाल में अलग-अलग 900 बैंक खातों में इसे ट्रांसफर किया गया था. इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है,और 1.23 करोड़ रुपया नगद बरामद किया गया है.
झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 107 करोड़ का फर्जी ट्रांसफर मामला : 900 बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे रुपये
Leave a Comment