Search

धनबाद डीसी के नाम से बनाई फेक वाट्सएप आईडी

Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा के नाम व तस्वीर वाली फेक वाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है. फेक वाट्सएप आईडी का नंबर 9579111855 है. डीसी ने इस संबंध में शुक्रवार को जिले के अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अगर इस वाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp