Search

 
 
 

बोकारो में ट्रेजरी से 3.15 करोड़ नहीं 4.29 करोड़ की हुई फर्जी निकासी : एसपी

बोकारो ट्रेजरी से 20 महीन में एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी मामले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 25 माह में 63 बार में हुई निकासी का आंकड़ा 3.15 करोड़ से बढ़कर 4,29,71,007 रुपए पहुंच गया है. यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने दी है.
 

Bokaro : बोकारो ट्रेजरी से 20 महीन में एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी मामले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 25 माह में 63 बार में हुई निकासी का आंकड़ा 3.15 करोड़ से बढ़कर 4,29,71,007 रुपए पहुंच गया है. यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने दी है. कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. 25 माह से पहले की भी जांच की जाएगी.  


बताया जा रहा है कि जब 3.15 करोड़ निकासी का मामला सामने आया तो बोकारो डीसी ने जांच का जिम्मा अपर समाहर्ता हो सौंपा था. वहीं, एसपी ने डीएसपी मुख्यालय व सिटी डीएसपी को जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिए.


इसके बाद जंचकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से पूछताछ की. पहले तो उसने साफ इनकार करते हुए कहा कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है और ना ही इस प्रकार का विपत्र हस्ताक्षर कराकर ट्रेजरी भेजा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर e-Kuber DDO Level Bill Management System, Govt. of Jharkhand पोर्टल पर जांच की गई. उसमें पाया गया कि विगत तीन वित्तीय वर्षों में हवलदार उपेन्द्र सिंह के नाम से वेतन मद में 25 माह (नवंबर 2023 से मार्च 2026 तक) में 63 बार में कुल 4,29,71,007/ रुपए की फर्जी तरीके से खाता नंबर 42945898462 में निकासी की गई है.


राशि निकासी के संबंध में साक्ष्य प्राप्त होने पर पुनः इस संबंध में जब लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली. उसने बताया कि पोर्टल में रिटायर्ड हवलदार उपेन्द्र सिंह की जन्म तिथि व खाता संख्या को एडिट कर उनके नाम से विगत तीन वित्तीय वर्षों में उसने डीडीओ को अंधकार में रखकर 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपए फर्जी तरीके से निकासी कर खाता नंबर 42945898462 में ट्रांसफर किया. यह खाता संख्या उसकी पत्नी अनु पाण्डेय का है. एसपी ने बताया कि आगे अब एक कमेटी बनाई जा रही है जो पूरा चीजों को देखेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही