Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फलक फातिमा बनीं पासवा के छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की संयोजक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने 10 जुलाई को होने वाले छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्वयंसेवकों की बैठक की. बैठक में समारोह के आयोजन को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. एक्टिव वॉलिंटियर्स, पासवा कोर ग्रुप के पदाधिकारी गण एवं निजी विद्यालयों के संचालकों को इस प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई. पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित तथा पासवा की प्रदेश महासचिव फलक फातिमा को इस सम्मान समारोह का संयोजक नियुक्त किया. पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार को सम्मान समारोह का प्रवक्ता नियुक्त किया गया. समारोह 10 जुलाई को हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित होगा. इसमें मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई तथा जैक बोर्ड में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15,000 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/the-chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-2550-youth-said-providing-employment-is-the-first-priority/">मुख्यमंत्री

ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार देना पहली प्राथमिकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही