Search

रामभक्तों पर झूठा केस दर्ज, होगा आंदोलन : लोकनाथ महतो

महुदी रामनवमी जुलूस विवाद को लेकर शिवाडीह गांव में आयोजित धर्मसभा में प्रशासन को अल्टीमेटम Barkagaon:  रामनवमी की अष्टमी की रोज महुदी में हुई घटना को लेकर शिवाडीह गांव बगीचा में रविवार को धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के कई गांवों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इसमें राम भक्तों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ने एवं प्रशासन द्वारा मुकदमे करने पर नाराजगी जाहिर की गयी. बैठक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हुई. इसमें उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. मुख्य रूप से प्रशासन द्वारा अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर 56 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर एवं 1000 अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमे करने की निंदा करते हुए तीव्र विरोध किया गया. इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय भी लिए गए. धर्मसभा में लोगों ने एक स्वर में कहा कि 16 अप्रैल को रामलला की शोभायात्रा महुदी से सोनपुरा मेला शांतिपूर्वक पहुंची. पुनः सोनपुरा मेला से वापसी में जुलूस को प्रशासन द्वारा बेवजह रोका गया. जुलूस आज भी महुदी स्कूल के पास रुकी हुई है. हमारी मांग है कि प्रशासन जुलूस को मुख्य रास्ता से राणा मोहल्ला महुदी वापस पहुंचाए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mock-drill-of-nomination-dc-gave-instructions-to-officials/">धनबाद

: नामांकन का मॉक ड्रिल, डीसी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर महुदी मुख्य मार्ग से श्रीराम शोभायात्रा नहीं निकली तो बाध्य होकर विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ कठोर निर्णय लिया जाएगा. जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा. साथ ही छवनिया में 9 अप्रैल को यज्ञ समिति सांढ छपेरवा की कलश यात्रा को रोके जाने तथा गाली गलौज की घटना के नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई. यह भी कहा गया कि जब तक उपयुक्त मामलों पर ठोस निर्णय प्रशासन नहीं लेता है तब तक शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा.

जेल जाने से हम नहीं डरते हैं : लोकनाथ महतो

बैठक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जेल जाने से हम डरते नहीं हैं. 81 वर्ष की उम्र में भी हम जेल जाना पसंद करेंगे. प्रशासन ने अपने को बचाने के लिए रामभक्तों पर झूठा केस दर्ज किया है. इसे शीघ्र वापस ले अन्यथा आगे आंदोलन किया जाएगा. बैठक मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, उप प्रमुख वचन देव कुमार, शिवलाल महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, अजय सिंह, सनित महतो, दामोदर प्रसाद मेहता, भोला महतो, लालदेव महतो, सीताराम राणा, भगेश्वर राणा, रवि कुमार महतो के अलावा भारी संख्या में कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-drunk-car-driver-hits-toto-rickshaw-one-dead/">हजारीबाग

: नशे में कार चालक ने टोटो रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//