Search

 
 
 

परिवारवाद वाली सरकार ने राज्य को बनाया खोखला : अमर बाउरी II समेत गिरिडीह की 3 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने शनिवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा, कर्णपुरा, महूआर, छोटकी खरगडीहा, बड़कीटांड और बेंगाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को गिनाया. राज्य की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद वाली सरकार ने राज्य की जनता को धोखा देने का काम किया है. इस सरकार में जल जंगल जमीन की लूट मची है. चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.

नाराज भाजपा नेता को बाबूलाल ने मनाया

Jamua (Giridih) : कोडरमा की सांसद व जमुआ विधायक द्वारा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देने से पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी है. इन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का भी मन बना लिया. इसकी जानकारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  नाराज चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव को गिरिडीह बुलाया और समझा-बुझाकर पार्टी में समर्पित भाव से कार्य करने की सलाह दी. ज्ञात हो कि जमुआ में कई ऐसे भाजपा कार्यकर्ता हैं जो सांसद और विधायक से दूरी बनाए हुए हैं.

सरिया के बाघा चौक पर आग लगने से कई पेड़ झुलसे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/aag-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Sariya (Giridih)_: सरिया के बाघा चौक के समीप सड़क के किनारे अचानक आग लग जाने से कई पेड़ झुलस गए. आग की तेज लपटें देख आसपास के दुकानदारों व लोगों में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के होटलों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए, जिससे लपटें कुछ कम हुईं. भाजपा के युवा नेता सतीश मंडल ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही